LIVE मैच में क्यों रोने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका? वायरल हुआ VIDEO

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत से ज्यादा चर्चा टीम के मालिक संजीव गोयनका की भावुक तस्वीरों और वीडियो की हो रही है।

आमतौर पर मैदान पर सख्त तेवरों में नजर आने वाले गोयनका इस मुकाबले के बाद पूरी तरह इमोशनल दिखे।

जीत के बाद उनकी आंखें नम हो गईं और वे आंसू पोंछते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच हारने के बाद यह जीत LSG के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।

यही वजह रही कि टीम की सफलता पर संजीव गोयनका खुद को रोक नहीं पाए और भावुक हो उठे।

टीम की जीत पर छलके आंसू

मैच के दौरान गोयनका को प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। जैसे ही LSG ने जीत दर्ज की, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह दृश्य उनके टीम के प्रति गहरे जुड़ाव और जुनून को दर्शाता है।

कैसे जीती LSG ने बाज़ी?

टॉस जीतकर LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मोहम्मद शमी की अगुवाई में LSG की धारदार गेंदबाजी के सामने SRH की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना सकी।

157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG ने 5 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार 68 रन बनाए, जबकि एडेन मारक्रम ने 45 रनों की अहम पारी खेली।

इस जीत के साथ LSG ने दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।

इस ऐतिहासिक जीत ने न सिर्फ टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि संजीव गोयनका का वह भावुक पल भी सामने लाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Also Read: World Cup 2027 के लिए कप्तान के नाम का ऐलान, इस धाकड़ आलराउंडर खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.